google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भलाई कर फंस गई महिला,अतिथि सत्कार करना पड़ा महंगा....पढ़े पूरी खबर

Jan 18, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

यूं तो पूरा मिथिला अतिथि सत्कार के लिए जाना जाता है, लेकिन अतिथि सत्कार और मान सम्मान देना कैसे एक महिला सिपाही को भारी पड़ गया, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. जिस महिला सिपाही को दया करुणा दिखाते हुए उत्तर प्रदेश की एक BPSC पास महिला शिक्षक को अपने घर ले गई, ताकि मजबूर टीचर को किसी प्रकार की परेशानी न हो, लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा.

कुछ ही दिन में अतिथि बनी महिला टीचर महिला सिपाही के पति के इतने करीब पहुंच गई कि दोनों घर छोड़ भाग गए. अब पीड़ित महिला सिपाही ने न्याय के लिए खुद दरभंगा के लहेरियासराय थाने में अपने पति मानु कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज़ कराई है. प्राथमिकी दर्ज़ होने की पुष्टि दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार ने भी की है.

महिला सिपाही के लिखित आवेदन के अनुसार, वह फिलहाल दरभंगा पुलिस लाइन में रहती है और दरभंगा के यातायात थाने में सिपाही के पद पर तैनात है, लेकिन कुछ महीने पहले तक वह अपने पति मनु कुमार यादव के साथ दरभंगा के सैदनगर मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहती थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच उत्तर प्रदेश की एक महिला जो BPSC परीक्षा पास की काउंसलिंग के लिए दरभंगा आई थी. तब महिला सिपाही की ड्यूटी दरभंगा के एम. एल. एकेडमी स्कूल में ड्यूटी लगी थी. इसी स्कूल में BPSC पास महिला शिक्षक की भी काउंसिलिंग होनी थी.

यही महिला सिपाही के साथ उत्तर प्रदेश से आई महिला शिक्षक की मुलाक़ात हुई. दोनों के आपसी परिचय में महिला शिक्षक उनके गांव के पड़ोस की निकल जाती है. ऐसे में महिला सिपाही ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उक्त महिला टीचर को अपने घर रख लिया, ताकि उसे स्‍कूल आने जाने में ज्यादा परेशानी न हो. इस बीच महिला शिक्षक करीब एक महीने से उसके घर में रही.

इस दौरान महिला सिपाही का पति मनु कुमार यादव और महिला शिक्षक करीब आ गए और उसके बीच अवैध संबंध बन गए. इसके बाद महिला टीचर को दूसरे स्कूल में जाना था, ऐसे में वह वहां से चली गई तो उसका पति भी अचानक से गायब हो गया. अब वह दूधमुंहे बच्ची के साथ परेशान है. जब पति को फोन लगाती है तो पति फोन उठाता नहीं है. ज्यादातर समय फोन बंद रहता है. जब फोन पति उठाता है तो साथ नहीं रहने की बात कह तलाक देने के लिए दबाब बनता है. महिला टीचर को फोन लगाती है तो महिला टीचर धमकी देती है. महिला टीचर के पिता को फोन करती है तो वह अपने बेटी को सही बताता है. ऐसे में उसे कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करे.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html