3 दिन तक लिफ्ट में फंसी रही महिला......पढ़ें पूरी खबर

एक दिल दहला देने वाली घटना में उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में एक महिला तीन दिनों तक फंसे रहने के बाद एक लिफ्ट के अंदर मृत पाई गई, महिला नौ मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी |
ओल्गा लियोन्टीवा जब काम के बाद घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने 24 जुलाई को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्द कराई थी, गहन खोज के बाद अगले दिन 32 वर्षीय का शव लिफ्ट में पाया गया, ओल्गा के पीछे उनकी छह साल की बेटी बची है, जो अब रिश्तेदारों की देखरेख में है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments