महिला के फेसबुक से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर, फिर पति की करतूतों का खुलासा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला अपने पति से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंच गयी | महिला का आरोप है कि पति ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी |
महिला ने बताया कि जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके कमरे में ताला लगा हुआ था, पति से चाभी मांगने पर उसने मोबाइल छीन लिया, इसके बाद उसने मेरे फेसबुक अकाउंट को हैक कर कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी |
जब उसने पुलिस हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की तो पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया उसने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है |
वहीं घटना को लेकर DSP गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की एक महिला ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया है, जिस पर केस दर्ज किया गया है | मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments