नहर की झाड़ियों मिली महिला की सिर कटी लाश....जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया, मृत महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी | फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है |
मामला रामकोला थाने के परवरपार गांव के पास का है, गांव के कुछ लोग सुबह के समय शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान रास्ते में उन्हें तेज दुर्गंध आई, सभी ने सोचा कि कोई जानवर मरा होगा, इस पर उन्होंने झाड़ियों और आस-पास की जगह खोजी, इसी दौरान उन्हें खजुरिया शाखा नहर में महिला की सिर कटी लाश दिखी, शव पर कीड़े लगे थे, इसके बाद गांव वालों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है |
दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका -
महिला की पहचान न हो सके इसलिए हत्या के बाद सिर काट कर शव नदी में बहाने की आशंका जताई जा रही है | वहीं, शरीर पर कपड़ा ना बरामद होना दुष्कर्म की ओर भी इशारा कर रहा है, फिलहाल पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुलाकर हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, पुलिस ने लोगों से महिला की पहचान में मदद करने की अपील की है, इसके साथ ही कटे हुए सिर की तलाश की जा रही है, अब देखना यह है की पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करती हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments