महिला की हुई हत्या, बदमाशों ने की घर में लूट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार - अपराधी बेखौफ हो गये हैं, वे खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद एक संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी पटना में लूट और हत्या की गंभीर वारदात हुई है, घटना पटना के रिहायशी इलाके बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने लूटपाट और अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी | स्थानीय लोगों के मुताबिक, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की, जब महिला ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी | अपराधी वहां से सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान लेकर फरार हो गये, महिला ने जो आभूषण पहने हुए थे वह भी उसके शरीर से गायब थे।
घटना बीती रात की बताई जा रही है लेकिन मामला अब सामने आया है क्योंकि घर में महिला ललिता देवी अकेली रहती थी। सुबह जब नौकरानी काम करने आई तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने पीछे के दरवाजे पर जाकर देखा तो वृद्धा मृत पड़ी थी। उसने देखा कि घर पूरी तरह अस्त-व्यस्त था और वृद्ध के शरीर के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिटी एसपी वैभव शर्मा बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की, घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जाएगी। हम आपको बता दें कि जिस घर में डकैती हुई है वहां कई लोग रहते हैं और वहां एक हॉस्टल भी है | हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. अपराधियों ने बड़ी ही चालाकी से घटना को अंजाम दिया, उन्होंने सीसीटीवी केबल भी काट दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments