google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पति से लड़ाई के बाद तालाब में कूदी महिला.....

Aug 26, 2023
1 min read


































































जिले के भिलाई में एक महिला ने पति से झगड़ा के बाद तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। सुबह 6 बजे घूमने गए लोगों ने इसकी जानकारी दी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार देर रात को भिलाई सेक्टर-6 बी मार्केट निवासी मनीष सिंह का पत्नी प्रीति सिंह (38) से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया। प्रीति गुस्से में आकर घर से बाहर चली गई। मनीष को लगा कि वो छत पर गुस्से में गई होगी थोड़ी देर में आ जाएगी।


जब काफी देर तक प्रीति नहीं लौटी तो मनीष को चिंता हुई। उसने पूरे घर और छत में उसे ढूंढा। जब प्रीति का पता नहीं चला और उसने फोन भी नहीं उठाया तो मनीष ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। मनीष और उसके रिश्तेदार प्रीति की तलाश कर ही रहे थे कि सुबह 6 बजे के बीच किसी ने प्रीति का फोन उठाया और बताया कि ये फोन सेक्टर 7 तालाब के पास पड़ा था। तालाब में किसी की बॉडी तैर रही है। इस पर मनीष तुरंत वहां पहुंचा और देखा तो वो लाश प्रीति सिंह की थी। भिलाई नगर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html