बस में ही महिला ने दी बच्चे को जन्म,बस ड्राइवर और कंडक्टर की हो रही खूब वाह- वाही

यूपी के बांदा में सरकारी रोडवेज बस के स्टाफ की जमकर तारीफ हो रही है | उन्होंने बड़ी ही सूझबूझ से एक महिला यात्री की जान बचाई. दरअसल, वो महिला प्रेग्नेंट थी और बस से बांदा से कानपुर जा रही थी | अचानक रास्ते मे उसकी प्रसव पीड़ा शुरू हो गई | जैसे ही बस ड्राइवर और कंडक्टर को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बस को किनारे लगाकर महिला यात्रियों के सहयोग से उसकी बस के अंदर ही डिलीवरी करवाई | इसके बाद बस में बैठाकर उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया. फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ हैं | रोडवेज कर्मियों के ऐसे कार्य की चारो तरफ तारीफ हो रही है | लोग कह रहे हैं कि बस का स्टाफ महिला के लिए 'देवदूत' बन गया |
UP रोडवेज की बांदा डिपो की बस UP 90 T 5484 यात्रियों को लेकर बांदा से कानपुर जा रही थी |बांदा से करीब 30 किलोमीटर दूर पलरा गांव के पास बस में मौजूद एक महिला यात्री जो प्रेग्नेंट थी, उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई | दर्द ऐसा की देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और महिला तड़पने लगी | इत्तेफाक ऐसा था कि महिला के साथ एक बुजुर्ग मौजूद थे, जो बहुत परेशान थे|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments