महिला ने अपने पैर की तस्वीरें बेचकर 2 साल में कमाए एक करोड़.........पढ़ें पूरी खबर

एक महिला ने अपने पैरों की तस्वीर बेचकर दो साल में करोड़ों की कमाई कर ली। यह फायदा उसने दूसरे लॉकडाउन के दौरान उठाया था। जानकारी के अनुसार अमेरिका की एक महिला वक्त रहते अनूठे तरीके को अपना कर सिर्फ 2 साल के अंदर करोड़पति बन गई। उसने इतने रुपये कमा लिए हैं, जितने आम आदमी को कमाने में पूरी जिंदगी लग जाती है। इतने पैसे वो सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें बेचकर ही कमा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल की क्रिसी स्वीट एक हेयरड्रेसर का काम करती थीं।
2020 में वो अमेरिका से लंदन शिफ्ट हो गई थीं और पर उसी दौरान महामारी ने दस्तक दे दी जिसके बाद वो जल्द से जल्द पैसे कमाने की होड़ में लग गईं। इस वजह से उन्होंने एक दोस्त के सुझाव को मान लिया। उनकी एक सहेली फन विध फीट और ओन्लीफैंस नाम की सब्सक्रिप्शन साइट में कंटेंट क्रिएटर का काम करती थी। इन साइट्स पर वो अपनी प्राइवेट फोटोज और पैरों की फोटोज बेचा करती थी। उसने क्रिसी को भी ऐसा करने का सुझाव दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments