महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लिव-इन पार्टनर निकला पुलिसकर्मी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी मच गई, मामला मुंबई के पॉश इलाके जुहू का है, यहां बुधवार की सुबह बसेरा बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से एक महिला नीचे गिर गई, महिला के गिरते ही वहां काफी संख्या में लोग आ पहुंचे, तभी वहां महिला का लिव-इन पार्टनर भी आ पहुंचा, उसने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि महिला 35 साल की थी. पेशे से नर्स थी, उसका पति के साथ तलाक हो चुका था, उसका एक बेटा भी है |
तलाक के बाद वह एक पुलिसकर्मी के साथ रिलेशन में आई, पुलिसकर्मी शादीशुदा है | बावजूद इसके महिला उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी | फिर आज महिला अचानक से इमारत से गिरकर मर गई, पुलिस ने उस पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया है | उससे पूछताछ की जा रही है, पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला खुद नीचे गिरी या उसे धक्का देकर मारा गया है | महिला के हाथ में भी चोट के निशान है, लिव-इन पार्टनर का कहना है कि वह खुद बिल्डिंग से कूदी है. उसने बिल्डिंग से कूदने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी थी, लिव-इन पार्टनर ने कहा कि उसने महिला को बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, फिलहाल उससे पूछताछ जारी है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण पता लग सकेगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments