ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कवर्धा- जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. यह मामला कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत भागूटोला गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 3 बजे लोहार की ओर से कवर्धा की ओर बाइक पर सवार युवक और महिला आ रहे थे. इसी दौरान भागूटोला गांव के पास ब्रेकर में गाड़ी उछल गया |
बाइक उछलने पर महिला अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई और पास से गुजर रहे ट्रेलर के चक्के में आ गई. हादसे में महिला का सिर पूरी तरह कुचला गया और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है |
हादसे में मृतक महिला जंगल रेंगाखार की रहने वाली है जोकि अपने देवर के बेटे के साथ किसी काम से कवर्धा आ रही थी. घटना के बाद मृतक का बेटा सदमे में हैं. इसलिए वह अपना नाम पता बता नहीं पा रहा है. कोतवाली पुलिस युवक को बैठाकर रखी है जैसे ही युवक नार्मल होगा परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments