google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऑपरेशन के वक्त महिला की मौत, पत्थरी की शिकायत लेकर पहुंची थी हॉस्पिटल.....

Sep 24, 2023
1 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद नगर के एक निजी अस्पताल में पत्थरी का ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत खबर मिलते ही परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही और मौत की सूचना देर से देने के आरोप में अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। मृत महिला के परिजन जहां डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है तो वहीं अस्पताल प्रबंधन इन आरोपो को गलत बता रहा है जिसपर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।


बागबाहरा नगर पालिका सीमा अंतर्गत तेंदूलोथा वार्ड क्रमांक 12 निवासी खोलबहरी कुर्रे उम्र 50 वर्ष को उनके परिजनों ने 22 सितंबर को महासमुंद स्थित आदित्य हास्पिटल में पेशाब की थैली में पत्थरी व मस्सा के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था और जांच के 5 हजार रुपये जमा किये थे। ऑपरेशन से पहले सारा मेडिकल चेकअप कराया गया था जिसमें पूरी रिपोर्ट महिला की नर्मल थी और 23 सितंबर की सुबह ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण ब्लड प्रेशर लो और सांस लेने में परेशानी होने लगी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन को बीच में ही रोक दिया और ब्लड प्रेशर और सांसों के लिए सीपीआर के माध्यम से बचाने की कोशिश की। लेकिन कुछ देर में महिला की मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html