बेटे के साथ लौट रही थी घर, बाइक से गिरकर महिला की हुई मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां गुमशुदा बेटे की थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौट रही महिला अचानक बाइक से गिर गई। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका भक्तिन कोठारी (40 वर्ष) ग्राम चिचोली रायपुर की रहने वाली है। उसका लड़का राजकुमार मामा के घर से गुम हो गया था, जिसके संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में कथन दर्ज कराकर वह दूसरे बेटे अजय के साथ बाइक से ग्राम घोठा जा रही थी। अचानक रास्ते में बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments