google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला ने की शिकायत, रायपुर में मिले युवक ने लगाया 1 करोड़ रुपए का चूना....

Nov 22, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जूट मिल इलाके में रहने वाली एक महिला स्टार्टअप कंपनी में निवेश के नाम पर 1 करोड़ रुपए की ठगी का शिकार हो गई। महिला ने कौशल विकास योजना का सेंटर खोलने के नाम पर कंपनी में निवेश किया था लेकिन कंपनी चिटफंड की निकली और तो और रुपए निवेश के बाद कंपनी के डायरेक्टर ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। महिला ने जूट मिल थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


दरअसल कबीर चौक के राधिका रेसिडेंसी में रहने वाली महिला का मार्च 2022 में रायपुर में दीप सिहाग नामक युवक से परिचय हुआ था। युवक ने बताया कि उसकी तक्षशिला हाइट्स गुड़गांव में जीएआईटीएमसी नाम की स्टार्टअप कंपनी है और उसने देश के अलग-अलग कोनों में कंपनी की फ्रेंचाइजी दी है। कंपनी कौशल विकास योजना के तहत काम करती है। महिला युवक के झांसे में आ गई और उसने दो किश्तों में 50 – 50 लाख का चेक युवक को दे दिया। इसके कुछ दिनों बाद महिला उससे रुपए के बारे में पूछती रही तो युवक ने उसे रकम निवेश किए जाने और चौतरफा मुनाफे का झांसा दिया।


साल भर बाद भी जब महिला को एक पैसे नहीं मिले और उसने पैसे की मांग की तो युवक महिला को धमकी देने लगा। महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ जिसके बाद महिला ने जूट मिल थाने में दीप सिहाग नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज जांच की बात कह रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html