google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर को देश के विकसित शहरों की सूची में शामिल करने के संकल्प के साथ.....

Nov 7, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को एक बार फिर रायपुर दक्षिण की सड़कों पर उतरे और जनता से संपर्क किया। क्षेत्र वासियों ने जगह जगह पर फूल माला पहनाकर और आतिशबाजी कर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया।

आज का जनस्पर्क अभियान खूबचंद बघेल वार्ड भक्त माता कर्मा वार्ड, चंगोराभाठा में चलाया गया।

बृजमोहन अग्रवाल ने आज के अभियान के तहत बाजार चौक - पुराना चंगौरा बस्ती - राम मंदिर - नदी चौक - शीतला मंदिर- पुराना बाजार चौक - विजय चौक - बाबा चौक - अयोध्या नगर- आदिवासी पारा-सांस्कृतिक भवन, मेन रोड - दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर - बिजली ऑफिस - बरमदेवपारा 2 गली - स्वास्थ्य केंद्र - 65 घर 2 गली - श्री राम नगर स्कूल बस्ती - यादव मोहल्ला - श्रद्धा चौक- शिव नगर बस्ती, शहीद वीर नारायण सिंह चौक- साकेत नगर - आशादीप स्कूल - गणपति चौक - कर्मा चौक - काली मंदिर - डेयरी मोहल्ला-गुमान साहू आटा चक्की होते हुए यात्रा नंदी चौक पहुंची जहां अभियान का समापन हुआ।

जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन ने इलाके में कराए गए कार्यों को जनता को याद दिलाया। बृजमोहन अग्रवाल ने चंगोराभाठा में 13 लाख की लागत से सरयू पारी ब्राह्मण समाज के भवन का निर्माण, शिवनगर में सामुदायिक भवन का निर्माण, शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन का निर्माण, श्री राम नगर में सामुदायिक भवन का निर्माण वसुंधरा गार्डन का पुनर्निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भवन का निर्माण, माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन इतना ही नही यहां पिछले 5 सालों में लगभग12 करोड़ रूपए की सड़कों का निर्माण भी कराया गया साथ ही चांगोराभाठा को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली उप केंद्र का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, आयुर्वैदिक औषधालय का निर्माण, जिम आदि का भी निर्माण कराया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से वादा किया है कि भाजपा की सरकार आने पर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में विकास की बहार आएगी और रायपुर देश के सुंदर और विकसित शहरों में शुमार हो जाएगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html