google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डी-कंपनी से भी जुड़े तार, ADCP ने क्या कहा सुनिए - महादेव गेमिंग ऐप ...

Nov 11, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा पुलिस ने इंटरनेशनल गेमिंग बेटिंग साइट (महादेव गेमिंग ऐप) के 18 लोगो पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने इस गैंग का फरवरी माह में खुलासा किया था। अलग-अलग जगहों से इससे जुड़े आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।

पुलिस ने इस मामले में यूपी के अलग-अलग शहरों के 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने पकड़े जाने से पहले महज डेढ़ महीने में ही 400 करोड़ रुपए से ज्यादा के ट्रांजेक्शन किए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि इनका सरगना दुबई से बैठकर यहां गेमिंग को ऑपरेट कर रहा है। डी-कंपनी से भी ये मामला जुड़ हुआ है।

पुलिस को इनके कब्जे से 12 लैपटॉप, 73 स्मार्ट फोन, 6 पासबुक, 19 चैक बुक, 90 एटीएम कार्ड, 58 सिम कार्ड, 1 बुकी ब्रीफकेस सूटकेस, 2 नेटवर्क राउटर, 6 पासपोर्ट, 17 सिक्के यूएई करेन्सी, 60 परिचय पत्र आधार कार्ड/पेनकार्ड, 2 लग्जरी गाड़ियां व 2 स्कूटी बरामद की थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महादेव बुक का ओनर सौरभ चंद्राकर है। इंडिया में उसका एक एजेंट वरुण और सचिन सोनी पूरे मामले को डील करता था। इस मामले में 26 से ज्यादा बैंक अकाउंट मिले हैं और 1.5 करोड़ की रकम भी जब्त की गई है।

नोएडा में सेक्टर-108 के मकान नंबर डी-309 फ्लैट से ऑनलाइन गेम ऑपरेट हो रहा था। ये मकान वेब डिजाइनिंग के कार्य के लिए 68 हजार किराए पर प्रतिमाह लिया गया था। अंदर व बाहर जाने के दौरान लोग ताला लगाकर जाया करते थे।

दो माह में 10 बैंकों के 26 फर्जी बैंक खातों में 4 अरब 5 करोड़ 91 लाख 90 हजार रुपए के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। इन पैसों को अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। शेष 1 करोड़ 86 लाख से ज्यादा की रकम को पुलिस ने फ्रीज की थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html