क्या कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, भड़के यूपी सरकार पर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
भाजपा के सांसद वरुण गांधी अपने गांधी परिवार के और करीब आते जा रहे हैं। क्या वरुण गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से अमेठी या रायबरेली के उम्मीदवार हो सकते हैं? दरअसल सियासी गलियारों में यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि रायबरेली के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का उत्तर प्रदेश सरकार ने लाइसेंस रद्द कर दिया।
इस अस्पताल का शुभारंभ उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इलाके के मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और अपनी दादी के हाथों से उद्घाटन किए गए अस्पताल के निलंबन पर वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को लंबी चौड़ी चिट्ठी लिखी है। पहले भी सियासी गलियारों में कई यह बात उठती रही है कि क्या वरुण गांधी आने वाले चुनाव में कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सियासी मैदान में अपनी राजनीति करते दिखेंगे। क्योंकि उन्होंने जिस तरीके से इलाके की जनता को हो रही परेशानी के लिए चिट्ठी लिखी है, उससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments