google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्या बंद होगा 500 रुपये का नोट ? वित्त मंत्री सीतारमण ने सुना दिया बड़ा फैसला..... पढ़े पूरी खबर ...

Jul 25, 2023
2 min read











केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से नोटों को लेकर कई बार बड़ा फैसला लिया गया है, हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोटों (2000 rupees note) को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है, अब वित्त मंत्रालय (Finance ministry) की तरफ से लोकसभा में करेंसी नोट को लेकर बड़ी बात कही है, तो आप भी जान लें कि क्या अब सरकार 500 रुपये के नोट को भी चलन से बाहर करने का फैसला ले रही है...? वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने लोकसभा में 500, 1000, 2000 रुपये के नोटों पर बड़ा अपडेट दिया है |

30 सितंबर है आखिरी तारीख :-

रिजर्व बैंक की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर 2023 तक आप 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज कर सकते हैं, वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने लोकसभा में बताया कि 2000 रुपये के नोटों को बैंकों में बदलने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 तक है और सरकार इसे आगे बढ़ाने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है |

क्या 500 का नोट भी होगा बंद ?

आपको बता दें मीडिया ने वित्त मंत्रालय से सावल किया है कि क्या सरकार काले धन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपये के नोट को भी बंद कर देगी...? बता दें सरकार ब्लैक मनी को रोकने के लिए बड़े नोटों को बंद कर रहा है, इस समय बाजार में 500 रुपये के मूल्यवर्ग का नोट ही सबसे ज्यादा बड़ा है तो क्या ऐसे में अब आने वाले दिनों में 500 का नोट भी बंद हो सकता है, फिलहाल वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ऐसी किसी भी योजना पर विचार नहीं किया गया है |

2016 में हुई थी पहली बार नोटबंदी :-

मोदी सरकार ने साल 2016 में पहली बार नोटबंदी का फैसला लिया था, जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद में आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था | अब हाल ही में सरकार ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है, जिसके बाद में यह सवाल सामने आ रहा है कि क्या सरकार एक बार फिर से 1000 रुपये का नोट वापस ला सकती है, इस पर भी वित्त मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी योजना पर विचार नहीं लिया गया है |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html