जगदलपुर में प्रस्तावित सभा की तैयारियों का फीडबैक लेंगे- AAP.....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा का छत्तीसगढ़ दौरा
12 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे संजीव झा- AAP
पार्टी द्वारा घोषित 10 उम्मीदवारों के साथ करेंगे बैठक- AAP
रायपुर, 11 सितंबर 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। 16 सितंबर को प्रस्तावित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले 12 सितंबर को पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 'आप' द्वारा जारी बयान के अनुसार वो पार्टी द्वारा घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे।

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'आप' प्रदेश प्रभारी संजीव झा की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी द्वारा घोषित 10 उम्मीदवारों के साथ प्रस्तावित बैठक में संजीव झा विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करेंगे। प्रदेश प्रभारी के साथ दिनभर प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर जारी रहेगा।

विधानसभा के 10 'आप' उम्मीदवारों के साथ 12 सितंबर को प्रस्तावित बैठक के बाद प्रभारी संजीव झा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही वो जगदलपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सभा की तैयारियों पर भी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments