नहीं जा सकेंगे दिल्ली,आज शाम 7 बजे से गाजियाबाद की सीमाए होंगी बंद....

आज शाम 7:00 बजे से दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली-यूपी की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील हो जाएंगे। यूपी गेट, आनंद विहार, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, खजूरी पुस्ता बॉर्डर से वाहन दिल्ली नहीं जा सकेगी।
10 सितंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक ये डायवर्जन लागू रहे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से वाहन गंतव्य को जाएंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को आने जाने दिया जाएगा।
विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को पुलिस ने जी-20 रूट पर अभ्यास किया। विदेशी नागरिकों की गाड़ी के साथ एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मियों की 10 गाडियां चलेंगी। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि अभ्यास के दौरान पुलिस की गाड़ियां एयरपोर्ट से निकलकर यूपी गेट तक पहुंची।
जी-20 रूट पर 150 कट पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर वाहनों को रोका। करीब 40 मिनट तक अभ्यास किया गया। सात से 10 सितंबर तक सड़क किनारे लोगों को खड़े होने की अनुमति नहीं होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments