google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का देंगे तोहफा, पीएम मोदी का वाराणसी दौरा.....

Dec 16, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी और पूर्वांचल के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे, जिसके बाद वह काशी में लगभग 25 घंटे गुजारेंगे। प्रधानमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को नमोघाट से काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी यहीं से कन्याकुमारी से बनारस के लिए काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण के दौरान तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1,400 गणमान्य वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे। साथ ही तमिलनाडु और काशी की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन एवं अन्य विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा काशी और तमिलनाडु की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।


काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण में साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, दर्शन, अध्यात्म, संगीत, नृत्य, नाटक, योग और आयुर्वेद पर व्याख्यान भी होंगे। इसके अलावा इनोवेशन, ट्रेड, नॉलेज एक्सचेंज, एडुटेक एवं नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी पर सेमिनार भी आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी मौजूद रहेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी यहीं से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें सड़क एवं सेतु, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 10 हजार करोड़ से अधिक की न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय से न्यू भाऊपुर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना भी शामिल है।


इसके अलावा 166 करोड़ की लागत से बनकर तैयार लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। सोमवार को ही प्रधानमंत्री वाराणसी के चौबेपुर उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यहां आयोजित 25,000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के आयोजन में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से तीन लाख लोगों के जुटने की संभावना है। प्रधानमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html