google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

80 करोड़ गरीबों को पांच साल देंगे मुफ्त राशन, छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा...

Nov 4, 2023
3 min read





















































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-


दुर्ग-भिलाई- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भाजपा ने आपके सपनों को सच करने वाला संकल्‍प पत्र तैयार किया है। यहां के युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का रिकार्ड है जो हम कहते हैं वो करके रहते है। छत्‍तीसगढ़ का भाजपा ने बनाया। और मैं गारंटी देता हूं छत्‍तीसगढ़ को भाजपा ही संवारेगी। पीएम मोदी ने दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतों को नौकरियां बांटना, आपके बच्‍चों को नौकरी से बाहर करना है। पीएससी घोटाला में कांग्रेस ने आपके बच्‍चों को बाहर किया और अपने बच्‍चों को अंदर किया। जब सरकारी दफतर से निकलता है तो कहता है तीस टका कका, आपका काम पक्‍का।


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना-

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस के घोषणा पत्र में तीस टका पक्‍का है। इसलिए छत्‍तीसगढ़ कह रहा है अउ नहि सहिबो, बदल के रहिबो। छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इन्‍होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही भिलाई में कार्रवाई हुई है। रुपयों का ढेर मिला है। लोग कर रहे हैं कि ये पैसा सट्टेबाजों का है, जुए का खेल खेलने वालों का है, जो उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ के गरीबों को जुटाया है। इस पैसे का तार छत्‍तीसगढ़ के उन तक जा रहे हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा, यहां की कांग्रेस पार्टी और मुख्‍यमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे घोटाले के आरोपितों के साथ क्‍या संबंध है। आखिर क्‍यों ये पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्‍यमंत्री बौखला गए हैं। राज्‍य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटालों की सख्‍ती से जांच की जाएगी। आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मोदी को ये कांग्रेसी दिन रात गालियां देते हैं, हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री देश की जांच एजेंसियों और देश के सुरक्षाबल को भी गाली देने लगे हैं। इन साथियों पर भी आरोप लगा रहे हैं। मैं अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा कि ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्टाचारियों का हिसाब करने के लिए ही तो जनता ने मोदी को दिल्ली भेजा है। जिन्होंने यहां के गरीब को लूटा है, उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। उससे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।


देश के 80 करोड़ गरीबों को पांच साल देंगे मुफ्त राशन-

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भाजपा सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी। आपका ये प्यार और आशीर्वाद मुझे हमेशा पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है।

कांग्रेस ने गरीब को धोखा देने के सिवाय कुछ नहीं दिया। मोदी ने कहा, गरीब की चिंता भाजपा की प्राथमिकता रही है। ये छत्‍तीसगढ़ की जनता को मोदी की गारंटी है। छत्‍तीसगढ़ के लोगों को एक और बात कहूंगा, भाजपा सरकार ने ऐसा काम किया है, जिससे लोगों को वन नेशन वन कार्ड के जरिए पूरे देश में राशन मिलेगा। भाजपा सरकार गरीब के इलाज की चिंता कर रही है। आयुष्‍मान स्‍वास्‍थ्‍य योजना के तहत स्‍वास्‍थ्‍य का लाभ ले सकता है। छत्‍तीसगढ़ दौरे के तहत आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के सभी दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html