google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्या लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मौजूदा विधायकों को देगी टिकट?

Jan 18, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजस्थान लोकसभा चुनाव- लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. ऐसे में राजनीतिक दलों ने पूरे जोर-शोर से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार (17 जनवरी) को जयपुर में पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक के बाद रंधावा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा. इसके अलावा हमारे युवा नेताओं को खास तवज्जो दी जाएगी. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए ये भी कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वा सकती है तो कांग्रेस विधायकों को लोकसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़वा सकती.

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हुई बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को देखते हुए दिए जाएंगे. इस बार हमारा मुख्य ध्यान युवाओं पर भी होगा. हम युवा नेताओं को तैयार करेंगे, क्योंकि वह हमारा भविष्य हैं.

क्या कांग्रेस विधायकों को देगी लोकसभा का टिकट?

वहीं मौजूदा विधायकों को लोकसभा चुनाव में टिकट देने के सवाल पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर बीजेपी विधानसभा चुनाव में सांसदों को मैदान में उतार सकती है, तो कांग्रेस भी अपने विधायकों को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की जीतने की क्षमता के अलावा कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी देखी जाएगी. लोकसभा चुनाव में युवा और पुराने कांग्रेस नेताओं का मिश्रण होगा.

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्या बोले रंधावा सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ दल पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम उस दिन वहां जाएंगे, जब मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और मूर्ति स्थापित हो जाएगी. हम राम नवमी पर जाएंगे जब भगवान राम का जन्म हुआ था.

बीजेपी सरकार दिल्ली से आई पर्चियों पर चलती है- डोटासरा रंधावा ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा में विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस बीजेपी सरकार से उसके चुनावी वादों पर सवाल करेगी और उनसे पूछेगी कि पिछली सरकार की योजनाओं को क्यों रोका जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार दिल्ली से आई पर्चियों पर चलती है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और केंद्र में विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html