google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

गुरु बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर करेंगे समृद्ध समाज का निर्माण - बृजमोहन.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • रायपुर शहर में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल।

  • मोवा में बाबा घासीदास भवन निर्माण के लिए की 50 लाख राशि की घोषणा।

रायपुर/18/12/2023/ - वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित गुरु बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सतनामी समाज सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु बाबा घासीदास ने समाज को खुशहाल बनाने का मार्ग हमें दिखाया है। बाबा ने किसी एक समाज की नहीं अपितु सर्वजन सर्वसमाज के सुख की कामना की है। उन्होंने सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर समाज और परिवार मे खुशहाली लाने का ज्ञान सबको दिया। अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में गुरू बाबा घासीदास के बताए रास्ते पर चलकर ही हम परिवार व समाज को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान कर सकते है।

बाबा घासीदास गुरुद्वारा भवन, आदर्श नगर मोवा में सतनाम सेवा समिति द्वारा आयोजित, न्यू राजेंद्र नगर में सार्वजनिक गुरु घासीदास जयंती समारोह समिति द्वारा तथा भैरव नगर में आयोजित जयंती समारोह में अग्रवाल ने बाबा घासीदास के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान मोवा में बाबा घासीदास भवन निर्माण के लिए 50 लाख राशि प्रदान करने की उन्होंने घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरू बाबा घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान होने का जो संदेश दिया है, वह सर्वकाल प्रासंगिक रहेगा। उनके आदर्शों और विचारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की ख्याति आज देश-दुनिया में पहुंची है। उन्होंने कहा कि सही मायने मे बाबा घासीदास के सिद्धांतों को हमारी प्रदेश सरकार ने आत्मसात किया है। समाज के अंतिम पंक्ति के उपेक्षित और कमजोर व्यक्ति के जीवन मे खुशहाली लाने की चिंता हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे लोक निर्माण मंत्री रहते हुए विशाल जैतखाम निर्माण का अवसर मुझे मिला था। आज देश दुनिया से लोग वहां पहुंच रहे हैं और बाबा के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html