प्रदेश के 51 हजार मंदिरों में होगी प्रज्ज्वलित, अयोध्या से रवाना हुई राम ज्योति...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अयोध्या- राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम ज्योति देश के घर-घर में पहुंचेगी। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हो गई है। अयोध्या से राम ज्योति राजस्थान रवाना की गई है। इस राम ज्योति को राजस्थान के 51 हजार मंदिरों के साथ घर-घर तक जाकर पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं राजस्थान में रावण दहन भी इसी राम ज्योति के जरिए होगा। इस तरह देश के अन्य प्रदेशों में भी राम ज्योति भेजी जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के माहौल को राममय बनाया जाएगा।
ये राम ज्योति श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ज्योति से प्रज्ज्वलित की गई है। इस ज्योति को अयोध्या से पहला जत्था लेकर राजस्थान रवाना हो गया है। यह राम ज्योति राजस्थान के 51 हजार मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी, जहां प्रत्येक मंदिर में 108 परिवारों को संकल्प दिलाया जाएगा। यह संकल्प दीपोत्सव तक राम ज्योति को अखंड रखने और 108 दीपक जलाने को लेकर होगा। इस कार्यक्रम को लेकर जगदीश पंचारिया (मुख्य संयोजक रामराज्य महोत्सव) ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार हर घर दीपावली के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर की राम ज्योति प्रज्ज्वलित हो। राजस्थान के 51000 मंदिरों में यह ज्योति हम डोर टू डोर लेकर जाएंगे। संभाग स्तर पर रथ यात्रा के माध्यम से इस ज्योति को पहुंचाएंगे। जहां जयपुर शहर में 351 इसतरह के केंद्र बनाए है, जहां पर स्थानीय लोग अपने आस-पास के मंदिरों से ज्योति लेकर घर-घर लेकर जाएंगे।
प्रत्येक मंदिर में 108 परिवारों को संकल्प दिलाकर इस दीपावली तक घर-घर में भगवान श्री राम की अखंड ज्योति को जलाएंगे। पंचारिया के मुताबिक, 23 अक्टूबर को राम ज्योति राजस्थान पहुंचेगी और 24 अक्टूबर को दशहरे के दिन इसी राम ज्योति से रावण का दहन किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान भर में राम ज्योति को अलग अलग वाहनों से पहुंचाया जाएगा। वहीं, हितेश माथुर (राष्ट्रीय संयोजक राम ज्योति यात्रा) ने बताया कि राम ज्योति अयोध्या के राम मंदिर से प्रज्ज्वलित की गई है। इस रथ के द्वारा राजस्थान लेकर जाएंगे और दीपावली तक इस ज्योति को प्रत्येक संभाग स्तर 10 वाहनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। 23 तारीख को यह यात्रा जयपुर पहुंचेगी। वहां श्री राम मंदिर, आदर्श नगर में भव्य स्वागत होगा और महाआरती होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments