क्या अरविंद केजरीवाल की आज होगी गिरफ्तारी, ED ने क्या कहा जानें....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) की उस आशंका को प्रवर्तन निदेशालय ने खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी होगी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ईडी सूत्रों ने बताया केजरीवाल के आवास पर अभी छापेमारी का कोई प्लान नहीं है। केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें एक और समन जारी कर सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजे गए जवाब की जांच की जा रही है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया जा सकता है। जांचकर्ता अगले कदम से पहले लीगल एक्सपर्ट से भी सलाह ले रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments