google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी ने पति को जलाकर मार डाला... जानें पूरा मामल....

Dec 11, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ठाणे - महाराष्ट्र के ठाणे में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घरेलू खर्च के लिए पेंशन की रकम देने से इनकार करने पर महिला ने कथित तौर पर अपने पति को जलाकर मार डाला। पुलिस ने सेवानिवृत कर्मचारी की हत्या के मामले उसकी पत्नी और दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मौत से पहले पीड़ित ने अस्पताल में पुलिस को गवाही में कहा था कि उसकी पत्नी ने बेटी के दो दोस्तों संग इस वारदात को अंजाम दिया।


मामला ठाणे के कल्याण इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक महिला पर अपने पति, एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हरिश्चंद्र पवार को घरेलू खर्चों के लिए अपनी पेंशन का पैसा देने से इनकार करने पर कथित तौर पर जलाकर मार डालने का मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर उसकी मदद करने वाले दो अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है जब पड़ोसियों की मदद से हरिश्चंद्र पवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था।


पीड़ित ने मौत से पहले अपनी पत्नी अश्विनी पवार (59) और अपनी बेटी के दो दोस्तों सिधेश सूर्यवंशी और रितेश चव्हाण पर इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात को अश्विनी ने सिधेश और रितेश को विजय नगर इलाके में घर पर बुलाया।


तीनों ने कथित तौर पर अश्विनी के पति हरिश्चंद्र (61) पर कुछ तरल ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी। उसकी चीख से पड़ोसी सतर्क हो गए जिन्होंने आग बुझाने में मदद की। पड़ोसियों की मदद से उस व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जलने से घायल हुए हरिश्चंद्र को नवी मुंबई के नेशनल बर्न्स सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार शाम को उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर पता लगा है कि हरिश्चंद्र और अश्विनी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। हरिश्चंद्र रितेश और सिधेश के घर आने पर अक्सर सवाल उठाता था। उसका आरोप था कि रितेश और सिधेश के साथ मिलकर अश्विनी कुछ प्लानिंग कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html