सांसद बृजभूषण शरण ने......खुद की तुलना क्यों की शाहजहां से....

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में विवादों में घिरे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह फिर चर्चा में हैं। बृजभूषण शरण ने खुद को मुगल बादशाह बता दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांसद सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली। अपने पैतृक आवास विष्णोहरपुर से नंदिनी नगर तक सांसद ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को संदेश दिया। बृजभूषण शरण ने खुद की तुलना मुगल बादशाह शाहजहां से कर डाली। सांसद ने कहा इस संसार में दो ही प्रेमी पैदा हुए। एक शाहजहां और दूसरा बृज भूषण सिंह।
सांसद ने कहा कि शाहजहां ने ताजमहल बनवाया था और मैंने नंदिनी नगर बनवा दिया। दरअसल, सांसद मंच से इसका जिक्र कर रहे थे कि नंदिनी नगर नाम कहां से आया? जिस पर कुछ लोगों ने कहा कि नंदिनी बृजभूषण की माता का नाम है। कुछ लोगों ने बेटी का नाम तब कुछ लोगों ने प्रेमिका का नाम बता दिया। इसपर सांसद ने खुद की तुलना मुगल बादशाह शाहजहां से कर कहा की शाहजहां ने प्रेमिका की याद में ताजमहल बनवा दिया था और बृजभूषण ने नंदिनी नगर बसा दिया।
सांसद ने जवाहर लाल नेहरू को देश के बंटवारे का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा की नेहरू की गलत नीतियों के चलते देश का बंटवारा हो गया। जब भारत से पाकिस्तान का युद्ध हुआ, तब जीता हुआ इलाका नेहरू ने वापस दे दिया और विदेशी सुरक्षा सलाहकार के कहने पर सेना को वापस बुला लिया। मंच से बृजभूषण ने पीएम मोदी और शाह की तारीफ की और कहा कि मोदी जी और अमित शाह ने धारा 370 खत्म करके बहुत बड़ा काम किया। इसके लिए उन्हें बधाई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments