google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नव्या नवेली नंदा के सवाल पर क्यों बिफरी जया बच्चन...

Feb 2, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई. नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट ‘व्हट द हेल नव्या’ का नया सीजन का पहला एपिसोड हाल में लॉन्च हुआ. पहले एपिसोड में नव्या की नानी और एक्ट्रेस जया बच्चन बतौर गेस्ट शामिल हुईं. जया ने इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए और बेबाकी से नातिन नव्या के सवालों का जवाब दिया. इसमें उनकी मां श्वेता नंदा बच्चन भी शामिल थीं. नव्या ने नानी जया से उन्हें ट्रोल, उनके मीम बनने से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया मांगी. इस पर जया बिफरी और बेबाकी से जवाब भी दिया.

जया बच्चन ने कहा, “हम बहुत सारे काम करते हैं. कोई भी एक काम नहीं करता. युवाओं के बीच काफी भागदौड़-हलचल है. एक नौकरी की तरह… एक 9-5 की नौकरी. कोई भी नौकरी हो सकती है. लेकिन जब आप वह नौकरी करेंगे, तो आप भी कुछ अलग से कर रहे होंगे.” जया ने अपनी आपाधापी भरी जिंदगी के बारे में भी खुलासा किया.

मीम बनाने वालों का पेट भरती हैं जया बच्चन

जया बच्चन ने कहा,”मेरी भी भागदौड़ होती है. मैं उन लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाती हूं, जो मेरा मीम बनाते हैं.” नव्या और श्वेता दोनों बहुत ही हैरान होती हैं. नव्या ने इसे ‘जया-इंग’ बताया. नव्या के एक और सवाल पर जया ने कहा, “मुझे क्या कोई मेरा मजाक उड़ाए या मुझ पर हंस. मुझे बुरा नहीं लगता, लेकिन लोग बहुत बुरा मीम बनाते हैं. उन्हें अच्छे से बनाना चाहिए.”

नव्या नवेली नंदा ने दी सबक सिखाने की सलाह

नव्या नवेली नंदा ने जया बच्चन से कहा कि उन्हें सबक सिखाना चाहिए. इस पर जया ने अपने पुराने लहजे में ही कहा,”मैं उन्हें क्यों सबक सिखाऊं.” नव्या और जया का यह पॉडकास्ट और उनकी शॉर्ट्स क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही है. फैंस जया के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html