जिसकी दिल्ली उसका देश होता है- अलका लांबा.....

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजधानी दिल्ली की लोकसभा सीटों को लेकर बुधवार को एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाबरिया भी शामिल थें | करीब तीन घंटे चली इस बैठक में संगठन की कमजोरियां और आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सीटों को लेकर चर्चा की गई, हालांकि, कांग्रेस नेता अलका लांबा के दिल्ली की सभी सीटों पर अकेले कांग्रेस के चुनाव लड़ने का बयान दिया जिसे लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया, एक तरफ गठबंधन की बात हो रही तो वहीं कांग्रेस कह रही हैं कि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी दिल्ली में काटती है. विपक्षी गठबंधन इंडिया के साथी AAP ने भी इसको लेकर अपना अलग तेवर दिखाया |
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बैठक के बाद इंटरव्यू में कहा कि तीन घंटे की इस बैठक में लोकसभा चुनाव कैसे जीतना है उस पर चर्चा हुई, साथ ही उन्होंने कहा कि चर्चा में आदेश हुआ है कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर मजबूत संगठन के तौर अभी से तैयारी करनी शुरू कर देनी है | कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव में सात महीने बचे हैं, दिल्ली में सात सीटें हैं, जिसकी दिल्ली उसका देश होता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments