google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस पार्टी जिसको भी टिकट दे 50 दिन आपको सक्रिय रहना है अनिल भारद्वाज.....

Oct 4, 2023
3 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्षों सेक्टर अध्यक्षों की बैठक जोरा शीघ्र ही मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं चुनाव से पहले ही भाजपा के लोग मैनेजमेंट बड़े-बड़े नेता घबराए हुए हैं इसी घबराहट के बीच कांग्रेस पार्टी से जो भी प्रत्याशी इस जोरा सीट से चुनाव लड़े उसके लिए आप सभी को 50 दिन मेहनत के साथ देने हैं निश्चित रूप से यहां से आप सभी कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्षों सेक्टर अध्यक्षों की मेहनत से कांग्रेस पार्टी जीतेगी यह बात मुरैना सोपुर लोकसभा सीट के प्रभारी दिल्ली से तीन बार के पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने जोरा की लोधी गार्डन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपने उद्बोधन के दौरान कही भाजपा पर प्रकाश करते हुए भारद्वाज ने कहा कि यहां पर किसने की हालत खराब है |

किसानों के साथ सरकार ने भेदभाव किया है जिससे पूरे प्रदेश का किसान परेशान होकर नाराज है अन्नदाता के साथ भाजपा की सरकार ने अन्याय किया है अपनी बात कहते हुए भारद्वाज ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में चुनाव को देखते हुए बार-बार प्रधानमंत्री अमित शाह ग्वालियर मुरैना आ रहे हैं तथा शिवराज सिंह के बजाय खुद के नाम पर मोदी वोट मांग रहे हैं इससे स्पष्ट यही है कि भाजपा की जन विरोधी लहर का आभास प्रधानमंत्री सहित पूरी बीजेपी की मैनेजमेंट को हो चुका है तभी तो उन्होंने बड़े-बड़े नेताओं को चुनाव में उतारा है इससे यहां भी स्पष्ट है कि भाजपाइयों को कांग्रेसी प्रत्याशियों के विरुद्ध स्थानीय प्रत्याशी लडऩे के लिए नहीं मिल पा रहे हैं |


जो भाजपा के जन्म विरोध को दर्शाता है आरएसएस के सर्वे में भी भाजपा की स्थिति बेहद खराब है भारद्वाज ने यह भी कहा कि तमाम सर्वे या कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की जो सरकार बनने जा रही है वह 160 से अधिक सीट लाएगी पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार एवं खुद शिवराज सिंह जनता का विश्वास हो चुके हैं पूरे कांग्रेस की लहर है बस आप सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आज से अगले 50 दिनों तक घर-घर जाकर आम जनों से कांग्रेस पार्टी हाथ के पंजे के लिए वोट मांगने हैं |


भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि 2018 में जनता की चुनी सरकार को धन्यवाद बाहुबली से गिरने का बदला भी जनता भाजपा से लेने के लिए तैयार बैठी है कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सावरेन सिंह सिकरवार ने दिया संचालन ओमप्रकाश सकलेचा एवं मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया यहां पर पूर्व विधायक महेश मिश्रा पंकज उपाध्याय संजय सिंह यादव सुनील शर्मा मदन भारद्वाज बलवीर सिंह कुशवाहा पवन कटारी प्रमोद शर्मा शहाबुद्दीन उस्मानी दीपक यादव कैलाश ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दुबे पहाडग़ढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे रामहित त्यागी सुरेश रावत पवन शर्मा पार्वती जाटव रानी खान शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा सूर्य नारायण जैन समा खान रवि उपाध्याय राजेश सिंगला एडवोकेट नरेश मुद्गल इरशाद लोधी हनुमत सिंह सिकरवार नरेंद्र शाक्य अरविंद श्रीवास्तव सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


टिकट नहीं मिलने पर करते हैं विरोध प्रमोद शर्मा प्रभारी अनिल भारद्वाज की उपस्थिति में जब स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता अपना अपना उद्बोधन दे रही थी इस दौरान प्रमोद शर्मा पम्मी ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि टिकट से पहले तक सभी टिकट के दावेदार मंच पर बैठकर दावा करते हैं कि जिसको टिकट मिलेगा उसका अपन समर्थन करेंगे लेकिन जिस प्रत्याशी को टिकट मिल जाता है उसके बाद टिकट मांगने वाले अधिकांश अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करते हैं सभाओं में नहीं नजर आते हैं मंच पर भी नहीं आते हैं ऐसी स्थिति को भारद्वाज जी आपको देखना होगा सभी को या समझना होगा कि हाथ का पंजा कांग्रेस है आपका पंजा जीतेगा तो प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनेगी ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html