कफ सिरफ को लेकर WHO ने जारी किया अलर्ट.......

पिछले कुछ महीनों से भारत में बनने वाली नकली दवाओं और कफ सिरप को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच WHO ने एक और भारतीय कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है| इस सिरप का सैंपल इराक से लिया गया था, जिसके बाद इसे लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया| अब बताया गया है कि भारत में बने इस कोल्ड आउट सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल (0.25%) और एथिलीन ग्लाइकॉल (2.1%) की मात्रा ज्यादा पाई गई| जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है | इस कोल्ड आउट सिरप (पैरासिटामोल और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट) का निर्माण तमिलनाडु स्थित फोर्ट्स (इंडिया) लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र स्थित डाबीलाइफ फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के लिए किया था. जिसके बाद अब इस कफ सिरप पर जल्द बैन लगाया जा सकता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments