मलेरिया को खत्म करने डब्ल्यूएचओ ने दी नई वैक्सीन को मंजूरी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के दूसरे टीके आर21/मेट्रिक्स-एम को मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ का यह फैसला मलेरिया के पहले टीके से अधिक सस्ता और प्रभावी बताया जा रहा है। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी दो विशेषज्ञ समूहों की सलाह पर नये मलेरिया टीके को मंजूरी दे रही है। विशेषज्ञ समूहों ने मलेरिया के जोखिम वाले बच्चों में इसके इस्तेमाल की सिफारिश की है।
टेड्रस ने कहा कि मलेरिया के अनुसंधानकर्ता के रूप में मैं उस दिन का सपना देखता था जब हमारे पास मलेरिया के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी टीका हो। अब हमारे पास दो टीके हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की मदद से तीन खुराक वाला नया टीका विकसित किया। अनुसंधान से पता चला है कि यह 75 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है और बूस्टर खुराक के साथ सुरक्षा कम से कम एक और वर्ष तक बनी रहती। टेड्रस ने कहा कि इसकी एक खुराक की कीमत लगभग 2 डॉलर से 4 डॉलर होगी और यह अगले साल कुछ देशों में उपलब्ध हो सकता। इस साल की शुरुआत में घाना और बुर्किना फासो के नियामक अधिकारियों ने टीके को मंजूरी दी थी।
इस संबंध में जॉन जॉनसन ने कहा कि यह एक और हथियार हमारे पास होगा लेकिन इससे मच्छरदानी और मच्छरनाशक स्प्रे की जरूरत खत्म नहीं हो जाएगी। यह टीका मलेरिया को रोकने वाला नहीं। डब्ल्यूएचओ ने 2021 में मलेरिया के पहले टीके को इस खतरनाक बीमारी को समाप्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कोशिश करार दिया था। जीएसके द्वारा निर्मित ‘मॉस्क्विरिक्स’ नामक यह टीका केवल करीब 30 प्रतिशत प्रभावी है और इसमें चार खुराक देनी होती है, वहीं इसका सुरक्षा घेरा कुछ ही महीनों में कमजोर पड़ जाता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments