लड़के की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सोनीपत- हरियाणा के सोनीपत में हुई एक नाबालिग लड़के की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है | दरअसल आरोपी अपने दोस्त सौरभ का फोन लेना चाहता था | जिसके चलते उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया था | आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है | पुलिस ने आरोपी ब्रिजेश उर्फ छोटू को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया |
सीतापुर के गांव माधवपुर निवासी रामसहारे ने 4 नवंबर को राई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो पांच साल से गांव बढ़मलिक में राकेश के मकान में अपने इकलौते 14 साल के बेटे के साथ रहते हैं | पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, उनका बेटा अचानक 3 नवंबर की सुबह लापता हो गया | जांच के दौरान पुलिस पानी की टंकी के पास उसका शव पड़ा मिला |
ऊंचाई से गिरने की वजह से अभिषेक के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी थी | आरोपी ने घसीटकर उसका शव बोरे में बंद कर दिया और उसका फोन लेकर फरार हो गया था | पुलिस सर्विलांस टीम की मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया | पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल लेने की वजह से उसने अपने दोस्त को धक्का दिया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments