लौट रहे थे चुनावी ड्यूटी से, 2 शिक्षकों की NH-30 में मौत.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस हादसे में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा ) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है | NH-30 बहिगांव के पास की ये घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार में भीषण टक्कर हुई जिससे शिक्षकों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक शिव नेताम घंटों गाड़ी में ही फसा रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा |
छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के 20 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान केंद्रों में लोग बढ़-चढ़कर वोट देने पहुंचे। बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान हुआ। वहीं, बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ के पहले चरण के 20 सीटों पर 76.26% वोटिंग दर्ज की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments