देश में जहां भी आप की सरकार बनेगी हम शिक्षा और स्वास्थ्य ठीक करेंगे...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली सरकार ने बताया है कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच सालों में डीवीडीबी 4515 के तहत 509.26 लाख रुपए से 14 प्रोजेक्ट्स पूरे किए गए हैं। वहीं एमएलए लैड योजना के तहत 390.55 लाख रुपये के खर्चे पर छह प्रोजेक्ट्स पूरे किए गए हैं। जबकि एमएसपीवाई योजना के तहत 78.35 लाख रुपये की लागत से एक प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां के हालात बहुत बुरे थे, लेकिन अब पूरी कॉलोनी में सड़कें, सीवर और पानी की पाइप लाइन लगा दी गई हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, तभी से हम कच्ची कॉलोनियों में सभी तरह के विकास कार्यों को संपन्न करे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में हमने 825 कच्ची कॉलोनियों में 3.5 हजार किलोमीटर सड़कें बनवाई हैं। दिसंबर तक बची हुई सभी कॉलोनियों में सड़कें बन जाएंगी। ग्रेटर कैलाश के पंचशील विहार और खिड़की एक्टेंशन-1 और 2 में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में जहां भी हमारी पार्टी की सरकार बनेगी, हम हर तबके के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य फ्री करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक पूरे देश में जन-जन के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम नहीं होगा, तब तक भारत दुनिया का नंबर-1 देश नहीं बन सकता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments