google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एडिशनल एसपी के ऑफिस के नीचे बलात्कार कहां है पुलिस - बृजमोहन अग्रवाल....

Sep 23, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

* छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया भूपेश बघेल ने

* भूपेश बघेल के गढ़बो छत्तीसगढ़ में बालिकाए सुरक्षित नहीं


रायपुर/22 सितंबर / भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में नाबालिक बालिका के साथ 3 लोगों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे, भीड़भाड़ वाले जय स्तंभ चौक में, राजधानी के हृदय स्थल में हुए, सामूहिक बलात्कार की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है छत्तीसगढ़ में अब बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं है।

अग्रवाल ने कहा है कि सुकमा में आदिवासी नाबालिक छात्रा, बीजापुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, जशपुर जिलें में शिक्षिका के साथ गैंगरेप, मंदिर हसौद क्षेत्र में बालिका के साथ गैंगरेप के बाद अब राजधानी रायपुर भी हमारे बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं रही। इससे दुर्भाग्यजनक स्थिति और क्या हो सकती हैं जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के नीचे नाबालिक बच्ची से बलात्कार हो जाए और ऊपर पुलिस को भनक न लगे। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भय भी नही।

पिछले पौने 5 सालों में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है। आम आदमी परेशान है, हलाकान है, भय और आतंक में जी रहा है, और अपराधियों के हौसले बुलंद है।

अग्रवाल ने कहा है कि पिछले पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। पुलिस कार्यालय के नीचे और जय स्तंभ चौक में बलात्कार जैसा अपराध होना यह दर्शाता है कि पुलिस के हौसले पस्त तो है, दूसरी और अपराधी सरकार के संरक्षण में मस्त हैं।


अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सुदूर सुकमा, बीजापुर से लेकर जशपुर तक फिर मंदिरहसौद के घटना के बाद भी सरकार सचेत नहीं हुई और अपराधियों ने रायपुर में राजधानी के हृदय स्थल में ऐसी घटना को अंजाम दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार पिछले पौने 5 सालों से प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। गली-गली, गांव-गांव शराब बिक रहे हैं। तालाब, मैदान और नाले नदी के किनारे ओपन बार बन गए हैं। चौक चौराहा में नशे के समान चरस गांजा अफीम बिक रहा है। और पूरे देश से अपराधी छत्तीसगढ़ में आकर मौज कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों के खिलाफ करवाई करने के बजाय सरकार के संरक्षण में अपराधियों से वसूली में मस्त है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि थानों के सामने चाकू बाजी हो रही है, हत्याएं हो रही है, पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के नीचे बलात्कार हो रहे हैं। अपराधी पुलिस को पीट रहे हैं, छोटे-मोटे नेता खुलेआम पुलिस से गाली गलौज कर रहे हैं और पूरा पुलिस प्रशासन वसूली में मस्त है।

अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता अब और सहन नहीं करेगी इस सरकार को बदलने का समय आ गया है, छत्तीसगढ़ को अपराध का घर बनाने वाले भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी छत्तीसगढ़ अपराध से मुक्त हो सकता है छत्तीसगढ़ बालिकाओं के सुरक्षित हो सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html