google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जब बारात में मच गई भगदड़, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप...

Dec 10, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के तिगांव इलाके में दलित समुदाय के एक दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान फायरिंग किए जाने से भगदड़ मच गई। दरअसल, दलित युवक की घुड़चढ़ी का विरोध करते हुए शुक्रवार रात अन्य समुदाय के एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के पड़ोस में रहने वाली एक युवती को लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को घायल की छोटी बहन और एक युवक ने दबोच लिया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। हमलावर अपने दोस्त से देशी पिस्टल मांगकर लाया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया, घायल को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर युवक ने पीड़ित परिवार को जाति सूचक शब्द भी कहे थे।


आरोपी नाचते हुए लुटाने लगा रुपये : तिगांव की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जगदीश ने बताया कि वह दलित समुदाय से संबंध रखते हैं। 8 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उनके पड़ोस में उनके ही समाज के कर्मवीर के बेटे सचिन की शादी को लेकर घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी कॉलोनी से शिव मंदिर तक जा रही थी, तभी मंदिर के पास वहीं का रहने वाल बाबू महिलाओं के बीच आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। उसने दूल्हे की घुड़चढ़ी और बारात नहीं जाने की धमकी दी। मौके पर नाचते हुए रुपये लुटाने लगा। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने दोस्त हीरा से देशी कट्टा लिया और फायरिंग कर दी। गोली घुड़चढ़ी में शामिल सोनिया के उल्टे पैर के घुटने में लगी है। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। सोनिया की छोटी बहन व युवक मोनू ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह गोली मारने की धमकी देकर भाग निकला। लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी और घायल बेटी को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया।



पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाला और पिस्टल मुहैया कराने वाले अपराधिक किस्म के हैं। वह खोटा मोहल्ला में अवैध तरीके से शराब बेचने का काम भी करते हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। वे इलाके में अपना दबदबा रखना चाहते हैं। लोगों को डराना-धमकाना उनका रोज का काम है। लोगों का आरोप है कि पुलिस में कई बार आरोपियों कर खिलाफ शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नही होती। आरोपियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

पीड़ित युवती के पिता जगदीश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह दलित समाज से हैं, इसलिए लोग बिना वजह रंजिश रखते हैं। गोली चलाने वाला बाबू दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। आरोपी बाबू अपराधिक किस्म का है, जिसके खिलाफ कई मामले थानों में दर्ज हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html