google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरी करते पकड़ा गया बेटा तो कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार.....

Jan 4, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - मां की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे पी. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया गया है।  पी. गौरीशंकर राव ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री डी.डी.नगर स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराये से रहते है। दिनांक 01.01.2024 के दोपहर 03.50 बजे प्रार्थी की पुत्री ने उसे फोन पर बताया कि मां को फोन कर रही हूं वह फोन नहीं उठा रही है जाकर पता करो। जिस पर प्रार्थी अपने इंद्रप्रस्थ स्थित घर में जाकर देखा तो पाया कि घर का सामने का दरवाजा खुला था, उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी तथा उसके सिर तरफ जमीन पर खून बहा हुआ था। मोबाईल दो हिस्सा में वहीं जमीन पर पडा हुआ था तथा उसकी मृत्यु हो गई थी। घर के कपडा रखने वाले रस्सी में प्रार्थी के बेटे पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर का बनियान टंगा हुआ है जिसमें खून लगा हुआ है। प्रार्थी का पुत्र घर में नहीं था उसका मोबाईल भी बंद बता रहा है। प्रार्थी ने उसके पुत्र द्वारा उसकी पत्नी की मृत्यु किये जाने का संदेह व्यक्त किया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 05/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के पुत्र पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर की पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी पी. नागेश्वर राव को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था उसके द्वारा पैसा नही देने पर वह पैसे चोरी कर रहा था कि उसकी मां द्वारा देख लेने पर वह अपनी मां को धक्का देकर जमीन में गिरा दिया एवं उसके सिर को जमीन में पटक-पटक कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था। जिस पर आरोपी पी. नागेश्वर राव उर्फ अंकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी 2100/- रूपये एवं दोपहिया वाहन स्कूटी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी – पी.नागेश्वर राव उर्फ अंकुर पिता पी. गौरीशंकर राव उम्र 29 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी बी.बी.ए. डब्ल्यू.एस.  101 थाना डी.डी.नगर रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html