google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रिश्वत के रुपये नहीं दिए तो पुलिसकर्मी ने घर घुसकर महिला से की मारपीट.......

Dec 31, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का महिला के साथ मारपीट करने और गली गलौच करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी महिला को पीटते हुए उसके बाल खींचकर जमीन पर पटकता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि इस पुलिसकर्मी के पहले भी दो वीडियो रेत परिवहन करने वाले से वसूली करने के सामने आ चुके हैं। आरोप है कि प्रधान आरक्षक विरेंद्र सिंह तोमर परिवारिक विवाद की रिपोर्ट के मामले में महिला से रिश्वत की मांग की थी। महिला ने रिश्वत देने से मना कर दिया तो प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की।


हालांकि यह घटना करीब एक महीने पहले की बताई जा रही है। उसका वीडियो अब वायरल हुआ। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत जब एसपी से की तब जाकर पुलिसकर्मी पर जांच शुरू हुई। महिला सोनू देवी वाल्मीकि ने अपने पति के खिलाफ थाने पर घरेलू हिंसा की रिपोर्ट कुकड़ेश्वर थाने पर दर्ज करवाई थी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करने महिला के घर पहुंची तब महिला ने कार्रवाई से मना कर दिया। बाद में पति भोला को थाने बुलाकर 5 हजार रुपये मांगे गए थे। उसने एक हजार रुपये दिए। बाकी रुपये चालान पेश करने के समय देने की बात कही। चालान पेश करने का समय आने पर प्रधान आरक्षक विरेंद्र सिंह ने बाकी के रुपये लेने महिला के घर पहुंचा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html