डिब्बा खोला तो निकला टाइल्स का टुकड़ा, ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बुलढाना- महाराष्ट्र के बुलढाना में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से एक दुकानदार ने टेबल टॉप वाश बेसिन ऑर्डर किया | जब पार्सल आया तो वह हैरान रह गया | पार्सल में वॉश बेसिन की जगह टाइल्स का एक टुकड़ा निकला | परेशान दुकानदार ने अब ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है | पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है |
दरअसल, बुलढाना के ऑप्टिकल (चश्मे) की दुकान चलाने वाले दुकानदार जुबैर अंसारी ने कुछ दिनों पहले ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon से टेबल टॉप वॉश बेसिन ऑर्डर किया था | इसके लिए जुबैर ने 2100 रुपए का भुगतान किया था | सोमवार शाम जुबैर का मंगाया हुआ पार्सल आया | ऑनलाइन ऑर्डर करते वक्त कंपनी की साइट पर बेसिन का वजन 7 किलो दर्शाया गया था |
मगर, जब ऑर्डर आया तो वह काफी छोटा था | उन्होंने जब डिलीवरी बॉय से कहा कि उन्होंने कुछ और मंगाया था, लेकिन यह पार्सल बहुत ही छोटा है | इस पर उसने कहा कि यही पार्सल आया हुआ है | जुबैर समझ गए कि दाल में कुछ काला है | उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने ही पार्सल ओपन किया | देखा तो उसमें टाइल्स का 100 ग्राम वजन का टुकड़ा निकला |
जुबैन ने इस मामले की शिकायत बुलढाना पुलिस थान में की है | उन्होंने Amazon कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है | पुलिस थाना प्रभारी प्रल्हाद काटकर का कहना है कि दुकानदार ने गलत पार्सल आने पर अमेजन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है | हमने मामला दर्ज कर लिया है | जांच की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments