google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुरंदर मिश्रा जब रिक्शे पर निकले तो लोगों ने कहा- जोरदार, जय हो...

Oct 31, 2023
3 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

रायपुर। ‘...बदल के रहिबो।’ बीजेपी के इस नारे का ही असर है कि वास्तव में अब काफी कुछ बदल रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की आंधी तो चल ही पड़ी है, सोमवार को यहां के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी काफी बदले हुए अंदाज में नजर आए। पुरंदर मिश्रा को लोगों ने जब रिक्शे पर सवार देखा था तो चहक उठे। कहा, जय हो...।

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सोमवार को प्रभावशाली शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। राजधानी रायपुर में सोमवार को उस वक्त बिल्कुल त्यौहार जैसा माहौल बना, जब रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा रिक्शे पर बैठकर नामांकन पत्र दाखिल करने निकले। चूंकि रायपुर उत्तर विधानसभा सीट का क्षेत्र क्रमांक- 151 है, इसलिए मिश्रा के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला अलग-अलग 151 रिक्शे में निकला। इस दौरान रास्ते भर भारतीय जनती पार्टी जिंदाबाद..., पुरंदर भैया जिंदाबाद...और अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो के नारे जोर-शोर से गूंजे।

इससे पहले रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सुबह भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां से भगवान का आशीर्वाद लेकर वे पंडरी स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे। इसी कड़ी में मुख्य चुनाव कार्यालय से भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर के लिए हजारों की भीड़ के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली में क्षेत्र के चारों मंडल के वार्डों के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की टोली ढोल-नगाड़े व बाजे-गाजे के साथ रिक्शे में सवार होकर शामिल हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मिश्रा खुद भी रिक्शे पर सवार होकर एकात्मक परिसर पहुंचे। यहां रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू और धरसीवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा ने मिश्रा से आत्मीय मुलाकात की और चुनावी तैयारी की तारीफ करते हुए जीत के लिए अग्रिम शुभकमानाएं दीं। इसके बाद पुरंदर मिश्रा ने काफिले के साथ चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। वहीं पुरंदर मिश्रा के समर्थन में जुटी हजारों लोगों की भीड़ शहर में पूरा दिन चर्चा का विषय बनी रही।

कमल छाप को जिताना हैः पुरंदर

नामांकन रैली के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए रायपुर उत्तर के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, बीजेपी केडर बेस पार्टी है। कार्यकर्ता डटकर मैदान में खड़े हैं। प्रत्याशी कोई भी हो कमल छाप को जिताना है। हमारी लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है जिसे हराकर भाजपा का परचम लहराना है।

एक हाथ से नमस्ते और दोनों हाथ से प्रणाम में बहुत फर्क:-

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य ठप है। महिलाओं, युवाओं व किसानों को धोखा देनी वाली सरकार को उखाड़ फेंकने जनता अब तैयार है। इस बार उत्तर की जनता को मिलनसार, सरल, सहज काम करने वाला व धर्म को मानने वाला प्रत्याशी जनता को मिला है और यही वजह है कि मतदाता परिवर्तन के मूड में हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता की जो भी समस्याएं हैं, वही मेरा चुनावी मुद्दा है। क्षेत्र की जनता एक हाथ से नमस्ते करने वाले की जगह अब दोनों हाथों से प्रणाम करने वाले को अपना समर्थन देगी।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html