google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जब ग्रुप फोटो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जमीन पर भारतीय तिरंगा देखा, फिर...

Aug 23, 2023
2 min read































































दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में 15वें BRICS सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं, सम्मेलन के पहले सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के नेताओं को संबोधित किया और इनके सामने पांच प्रस्ताव भी रखे. इसके बाद जब ग्रुप फोटो के लिए स्टेज पर पीएम मोदी पहुंचे तो उन्होंने तिरंगे को जमीन पर रखा देखा, यहां अन्य देशों के झंडों को भी रखा गया था. इसका उद्देश्य सभी नेताओं को उनकी तय जगह बताना था. लेकिन पीएम मोदी ने तिरंगे को उठाया और अपनी जेब में रख लिया, उन्हें देख दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी अपने देश के झंडे को जमीन से उठा लिया |


पीएम मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि जोहान्सबर्ग जैसे खूबसूरत शहर में एक बार फिर आना मेरे और मेरे डेलिगेशन के लिए अत्यंत खुशी का विषय है. इस शहर का भारत के लोगों और भारत के इतिहास से पुराना गहरा संबंध है, यहां से कुछ दूर ही टॉलस्टॉय फार्म है, जिसका निर्माण महात्मा गांधी ने 110 वर्ष पहले किया था | भारत यूरेशिया और अफ्रीका के महान विचारों को जोड़कर महात्मा गांधी ने हमारी एकता और आपसी सौहार्द की मजबूत नींव रखी थी |


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले लगभग दो दशकों में ब्रिक्स ने एक बहुत ही लंबी और शानदार यात्रा तय की है, इस यात्रा में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. हमारा न्यू डेवलमेंट बैंक ग्लोबल साउथ के देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, ब्रिक्स देशों के आम नागरिकों के जीवन में हम सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, ब्रिक्स एजेंडा को नई दिशा देने के लिए भारत ने रेलवे रिसर्च नेटवर्क, एमएसएमई के बीच करीबी सहयोग, ऑनलाइन ब्रिक्स डेटाबेस, स्टार्टअप फोरम जैसे विचार रखे थे. उम्मीद है इन विषयों पर उल्लेखनीय प्रगति हुई है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html