google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्यार ने ठुकराया तो नदी में कूद गई छात्रा, मिला सुसाइड नोट....

Sep 28, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अरुण तुम मुझे न ठुकराते तो आज मैं जिंदा होती, मेरे प्यारे मम्मी- पापा मुझे माफ कर देना। इसमें अरुण का कोई दोष नहीं है। यह लिखकर बाराबंकी की 12वीं की छात्रा ने लखनऊ के गोमती नदी में छलांग लगा दी। छात्रा को नदी में कूदता देख देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोमतीनगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घण्टे की मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोमतीनगर रिवरफ्रंट से बुधवार दोपहर 330 बजे स्कूल ड्रेस में एक छात्रा गोमती में कूद गई।


छात्रा को नदी में कूदता देख हड़कंच मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा के बैग से मिले पहचानपत्र से उसके परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। छात्रा बाराबंकी के सफदरगंज इलाके की रहने वाली है। सफदरगंज के ही एक स्कूल से वह 12 वीं की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों की तरफ से अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बैग में मिला सुसाइड नोट पुलिस टीम पहुंची तो रिवर फ्रंट के किनारे छात्रा का बैग उतराता मिला। बैग खोला गया तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं मरने जा रही हूं पर इसमे प्यारे अरुण का कोई दोष नहीं है। गलती मेरी ही है। अरुण मेरी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं है। साथ ही छात्रा ने लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। सूचना मिलते ही भागे आये घर वाले बेटी का शव देख माता- पिता बदहवास हो गए।


वह रट लगाए थे कि इनता बढ़ा कदम उठाने से पहले यह नहीं सोचा की तुम्हारे बिना हम कैसे जिएंगे। परिजनों के मुताबिक वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। घर से निकलते वक्त वह बिलकुल सामान्य थी। शाम को बेटी के गोमती नदी में कूद कर जान देने की सूचना मिली। एक बार तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि बेटी तो स्कूल गई थी। बेटी यह कदम उठा लेगी उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html