google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा जब कुलदीप और अजीत के घर पहुंचे....

Nov 13, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कुलदीप और अजीत के घर मनाई दिवाली

  • रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने दिया मानवता का परिचय

रायपुर। मानवता क्या होती है और पुरंदर मिश्रा के जीवन में इसके क्या मायने हैं, यह शनिवार देर शाम यानी दिवाली के एक दिन पहले हजारों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने दिवाली इस तरह मनाई कि इसकी चर्चा आज पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। आखिर, पुरंदर मिश्रा ने ऐसा क्या नया किया, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...

जगमग दिवाली के साथ ही राजधानी का माहौल धुआंधार चुनावी भी है। हर गली, चौराहे और मुहल्ले में पटाखे तो फूट ही रहे हैं, सियासत के रंगों की खूबसूरत रंगोली भी बनी हुई है। इस बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मैदान पर खड़े प्रत्याशियों ने दिवाली के एक दिन पहले भी खूब दौरा और जनसंपर्क किया। अपने-अपने ढंग से दिवाली मनाई।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने एक नेक पहल से अपनी सहृदयता दिखाते हुए हजारों आमजनों का दिल जीता।

उन्होंने, अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा और निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के घर जाकर अपनी दिवाली मनाई। इस बीच मिश्रा ने दोनों के घर पर पारिवारिक सदस्यों का अभिवादन किया और उनका भी अभिवादन स्वीकारा। वहीं सभी आत्मीयजनों के बीच स्वस्थ माहौल में कुछ देर हंसी-ठिठोली भी हुई और आखिर में सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

"मानवता ही असली पूंजीः पुरंदर"

इस बारे में भाजपा पुरंदर मिश्रा ने कहा, राजनीतिक ही नहीं बल्कि मेरे निजी जीवन में भी मानवता काफी महत्व रखती है। मेरी मान्यता है कि मानवता ही असली पूंजी होती है। वैसे भी तकरीबन हर पर्व और त्योहार आपसी जुड़ाव के माध्यम होते हैं। आज दिवाली है तो मैने अपने-अपनों से मिलकर यह त्यौहार आपसी भाई-चारे के साथ हर्ष-उल्लास से मनाने का प्रयास किया है।

इसी क्रम में मैंने कुलदीप जुनेजा और अजीत कुकरेजा के घर जाकर सभी लोगों से मुलाकात की और दिवाली की खुशियां बांटी। साथ ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी मैं दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि दीप पर्व दिवाली सभी के जीवन में समृद्धि के साथ खुशियों का उजियारा लाए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html