google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फटे नोट लेने से माना करने पर दुकानदार दंपती को कुत्ते से कटवाया, लाठी-डंडों से की पिटाई.....

Jan 6, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित 104 स्थित मार्केट में सामान के बदले कटे-फटे नोट लेने से इन्कार करने पर युवक ने दुकानदार व उसकी पत्नी पर अपना कुत्ता छोड़ दिया। इसके बाद दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की। दुकानदार ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस से की है।

मामला करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव निवासी दुकानदार ज्ञान प्रकाश सचान ने दी शिकायत में बताया, ग्राहक स्कूटी पर अपने कुत्ते के साथ सामान खरीदने आया था। सामान लेने के बाद ग्राहक ने कटा फटा नोट दिया। नोट बदलने के लिए कहने पर युवक भड़क गया। कहासुनी शुरू हो गई। दुकानदार का आरोप है कि ग्राहक ने अपने कुत्ते को उसके ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला कर दुकानदार और उसकी पत्नी को घायल कर दिया।


सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश -

आरोप है कि कुत्ते से पत्नी को बचाने के लिए जब दुकानदार ने डंडा उठाया तो ग्राहक ने डंडा छीनकर दुकानदार व उनकी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि दुकानदार की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी ग्राहक की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html