google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जब फुटबॉल मैच के दौरान फैन ने गंवाई जान, सदमे में आए लोग.....

Dec 11, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मैड्रिड - ग्रेनाडा और एथलेटिक क्लब बिलबाओ के बीच रविवार को होने वाला ला लीगा मुकाबला घरेलू टीम के एक समर्थक की दर्शक दीर्घा में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के बाद स्थगित कर दिया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें मिनट में इनाकी विलियम्स के गोल की मदद से एथलेटिक 1-0 से आगे चल रहा था। हालांकि, इसके बाद मैच को बीच में रोकना पड़ा। एथलेटिक कीपर यूनाई साइमन ने सहायक रेफरी को मेडिकल इमरजेंसी के कारण उनके पीछे स्टैंड में हंगामे की सूचना दी।

दोनों क्लबों के मेडिकल स्टाफ मदद करने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन, मैच रुकने के 20 मिनट बाद रेफरी ऑर्टिज़ एरियास खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ले गए और लगभग 40 मिनट बाद जब यह पुष्टि हुई कि फैन की जान चली गई है तब खेल निलंबित कर दिया गया। क्लब के अध्यक्ष जॉन ने कहा, “ग्रेनाडा समर्थक की मौत पर हमें गहरा दुःख है और हम उनके परिवार और ग्रेनेडा समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। यह दुःख की बात है कि खेल को निलंबित करना पड़ा, लेकिन जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैच पूरा करने के लिए दोनों क्लब नई तारीख के बारे में विचार कर रहे हैं।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html