google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला और पुरुषों में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन? इसकी कमी सेहत के लिए है खतरनाक...

Jan 23, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हीमोग्लोबिन हमारे खून में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है, जो हमारे शरीर के टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. हमारे शरीर के टिश्यूज में पर्याप्त ऑक्सीजनेशन के लिए हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य होना चाहिए. कम या ज्यादा होने पर ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो सकती है और लोगों की सेहत बिगड़ सकती है. कई बार हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो, तो यह खून की कमी का संकेत भी हो सकता है. सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए हीमोग्लोबिन के लेवल की समय-समय पर जांच करानी चाहिए. महिला और पुरुष दोनों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर अलग-अलग होता है. महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा हीमोग्लोबिन थोड़ा कम होता है. इसकी नॉर्मल रेंज जान लेते हैं.

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) की रिपोर्ट के अनुसार वयस्क पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 14 से 18g/dL के बीच सामान्य माना जाता है. जबकि वयस्क महिलाओं में हीमोग्लोबिन का लेवल 12 से 16g/dl के बीच हो, तो सामान्य माना जाता है. जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा नॉर्मल से कम हो जाती है, तब यह माना जाता है कि व्यक्ति को एनीमिया है. एनीमिया एक ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजनेटेड ब्लड की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पाती है. ऐसी कंडीशन में व्यक्ति अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है. सीवियर एनीमिया हार्ट और लंग्स प्रॉब्लम पैदा कर सकता है. ऐसे में सभी लोगों को समय समय पर अपना ब्लड टेस्ट कराना चाहिए, ताकि हीमोग्लोबिन लेवल की मॉनिटरिंग की जा सके.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html