google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टेंडर मैनेज करने के नाम पर ले रहे थे रिश्वत, रेलवे अधिकारी पर सीबीआई का एक्शन.....

Jan 17, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार - राजधानी पटना समेत तीन शहरों मंगलवार को सीबीआई ने छापा मारा। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर में भी मंगलवार की देर शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी की टीम सीधे जोनल ऑफिस के पुराने भवन में बने भंडार में पहुंची और वहां मौजूद सभी कागजात को जब्त करते हुए डिप्टी चीफ कन्ट्रोलर ऑफ स्टोरेज यानी डिप्टी सीओएस सुनील कुमार गांधी को बैठा लिया। लंबी पूछताछ के बाद सुनील कुमार को हिरासत में ले लिया गया।


रात करीब नौ बजे सीबीआई टीम कागजात के साथ सुनील गांधी को ले गई। उनसे जुड़े मुजफ्फरपुर और पटना स्थित उनके आवास में भी देर रात सीबीआई की टीम ने छपेमारी की। आरोप है कि वे टेंडर मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि सीबीआई छापे की सूचना मिली है। इसके आगे उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा कि जांच के बाद सीबीआई को क्या बरामद होता है, इसके संबंध में जानकारी वही देगी। आधिकारिक रूप से इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


सीबीआई की छापेमारी करीब साढ़े तीन घंटे चली। हाजीपुर जोनल ऑफिस के साथ पटना और मुजफ्फरपुर में भी छापेमारी हुई। बड़े पैमाने पर गोलमाल की जानकारी मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की थी। सूत्र बताते हैं कि शाम करीब साढ़े पांच बजे सीबीआई टीम हाजीपुर जोनल ऑफिस पहुंची और सीधे भंडार में डिप्टी सीओएस सुनील कुमार के चेंबर में चली गई। वहां के सभी कागजात को जब्त कर लिया और पूछताछ शुरू की। रात नौ बजे तक जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद टीम ने सुनील कुमार को गाड़ी में बैठाया और पटना लेकर निकल गई। बताया जाता है कि उनकी गाड़ी भी ले गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html