घर बैठे करने वाले थे मतदान, 12 बुजुर्ग वोटरों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर- बिलासपुर में चुनाव आयोग वोट फ्रॉम होम में काफी हद तक सफल हुई है. हालांकि क्षेत्र के 12 वोटर्स की वोट देने से पहले ही मौत हो गई. पंजीकृत वोटरों में से 98 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर में मताधिकार का उपयोग किया है. लेकिन मतदान के लिए पंजीयन कराने वाले 12 बुजुर्गों की मतदान से पहले ही मौत हो गई. आयोग ने पहली बार 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है. आयोग के इस नए प्रयास को काफी हद तक सफलता भी मिली है. हालांकि 12 मतदाताओं की वोटिंग से पहले ही मौत हो गई |
दरअसल, जिले में 98 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांगों ने घर बैठे मतदान किया है. आयोग ने डाकमत पत्र के जरिए वोटिंग की सुविधा दी है. जिले में पंजीकृत 567 में से 545 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए घर बैठे मतदान किया है. आयोग ने जब होम वोटिंग के लिए बुजुर्ग और दिव्यांगों का पंजीयन करना शुरू किया था, तब इसमें लगभग 567 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया था |
होम वोटिंग सुविधा के जरिए लगभग 98 फीसद वोटिंग हुई. बुजुर्ग और दिव्यांगों ने डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान किया, लेकिन मतदान के पहले ही पंजीकृत 2 फीसद यानी कि लगभग 12 बुजुर्गों की मौत हो गई. यही कारण है कि जिले में हंड्रेड परसेंट की बजाय 98 फीसद वोटिंग हो पाई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments