google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों का मौसम साफ...

Dec 17, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बीच में मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात की चेतावनी के बीच शनिवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों का मौसम साफ बना रहा। इस बीच धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान समधो में माइनस 3.5 और राजधानी शिमला का 5.4 डिग्री तापमान रहा है। न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में सामान्य से माइनस 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 दिसम्बर तक मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा, लेकिन 22 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात होने की संभावना जताई गई है। मौसम के अजब-गजब बने रहने के कारण जहां जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, वहीं मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान शिमला से भी सर्द हो गया है।


ऊना में न्यूनतम तापमान 2.2, सोलन में 1, मंडी में 0.1, बरठीं में 2.4, पालमपुर 3, धर्मशाला 5.3, कांगड़ा 4.6, तो सुंदरनगर में माइनस 0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान बना हुआ है। ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है। भुंतर में माइनस 1, कल्पा में माइनस 1.2, चम्बा 2, डल्हौजी 5.3, कुफरी 5.9, नारकंडा 3.5, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग में 1, सराहन में 3.5 डिग्री न्यूनतम तापमान बना हुआ है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html